FaviconDigital Desk News
Digital Desk NewBhopal, Madhya Pradesh
Sep 19, 2026
मध्य प्रदेश

कूनो फिर हुआ गुलजार, मादा चीता KGP12 ने दिया 4 शावकों को जन्म

भोपाल। मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर चीतों की नई किलकारी गूंजी है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 18 सितंबर 2026 को चार नन्हे शावकों को जन्म दिया। इन चार नए शावकों के जन्म के साथ भारत में जीवित चीतों की संख्या 52 से बढ़कर 56 हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और हर्ष का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि चार नन्हे शावक चीता संरक्षण की यात्रा में आशा, जीवटता और सफलता का सुंदर प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री...

swipe up for more
www.digitaldesknews.com
Share
Digital Desk NewBhopal, Madhya Pradesh
Sep 19, 2026
राष्ट्रीय समाचार

भागवत बोले- कुछ लोगों को अहंकार कि सब उनके नियंत्रण में, यह उनकी गलतफहमी

उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शुक्रवार को उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद को संबोधित किया। धर्म संसद में देशभर से करीब 1700 युवा शामिल हो रहे हैं। अपने संबोधन में भागवत ने धर्म, पर्यावरण, युवाओं के आचरण और भारत के प्रति पश्चिम दिशा के पड़ोसी देश के रवैये का उल्लेख किया। मोहन भागवत ने युवाओं से अपील की कि धर्म को केवल पूजा-पद्धति तक सीमित न रखें, बल्कि उसे अपने दैनिक जीवन और आचरण में उतारें। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं का जीवन ऐसा होना चाहिए, जिससे पूरा विश्व प्रेरणा ले। अहंकार को...

swipe up for more
www.digitaldesknews.com
Share
Digital Desk NewBhopal, Madhya Pradesh
Sep 11, 2026
राष्ट्रीय समाचार

पुतिन को PM मोदी ने भेंट की 2000 साल पुरानी पुस्तक, भारत की संस्कृति का दस्तावेज है तिरुक्कुरल

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को तमिल संत और कवि तिरुवल्लुवर की महान कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भेंट किया। करीब 2000 साल पुरानी इस पुस्तक को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को यह पुस्तक भेंट करते हुए भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया। तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद इसी साल 2026...

swipe up for more
www.digitaldesknews.com
Share
Digital Desk NewBhopal, Madhya Pradesh
Sep 11, 2026
मध्य प्रदेश

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर मामले में उमा भारती की एंट्री, CM मोहन यादव को लिखा पत्र

मध्य प्रदेश के उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की एंट्री हो गई है। उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर विकास कार्यों और धार्मिक आस्था के बीच संतुलन बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि विकास के लिए किसी धार्मिक स्थल को हटाना ही एकमात्र विकल्प नहीं होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर प्रोजेक्ट के रूट या डिजाइन में बदलाव जैसे विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। उमा भारती ने अपनी चिट्ठी में भोपाल की बुर्ज वाली मस्जिद का उदाहरण देते हुए कहा...

swipe up for more
www.digitaldesknews.com
Share
Digital Desk NewBhopal, Madhya Pradesh
Sep 11, 2026
राज्य

असम में गले में फंसा टायर लेकर घूम रहा था हाथी, वन विभाग ने रेस्क्यू कर बचाई जान

असम के गोलाघाट जिले में एक जंगली हाथी के गले में फंसा भारी टायर उसकी जान के लिए खतरा बन गया था। दर्द और परेशानी से जूझ रहा हाथी आबादी वाले इलाके के आसपास भटक रहा था। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सावधानीपूर्वक हाथी के गले से टायर निकाल दिया। टायर निकलने के बाद हाथी को निगरानी में रखा गया। बाद में वह सुरक्षित रूप से अपने झुंड के साथ जंगल में लौट गया। यह मामला गोलाघाट जिले के मोरंगी इलाके में स्थित बाकियल फॉरेस्ट ब्लॉक का बताया गया है। जानकारी...