इंदौर, मध्यप्रदेश: आज इंदौर में ‘मध्यप्रदेश अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0’ का भव्य शुभारंभ हुआ, जहां निवेशकों और उद्योगपतियों ने प्रदेश के विकास में नई संभावनाओं पर विचार साझा किए।प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं विद्यमान हैं। उद्योग अनुकूल नीतियों के चलते राज्य को ₹30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹12 लाख करोड़ के निवेश पहले ही धरातल पर उतर चुके हैं। इसके साथ ही ₹76 हजार करोड़ के निर्यात की क्षमता और धार्मिक पर्यटन ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 360 डिग्री बदलाव ला दिया है।सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सबसे तेज गति से निवेश प्राप्त करने वाले राज्यों में शामिल है। वहीं, ग्वालियर के TMZ और इंदौर, भोपाल, जबलपुर के इकॉनामिक कॉरिडोर जैसे कदम राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।ये सभी पहलें मध्यप्रदेश को एक उभरते हुए आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित कर रही हैं, जिससे निवेशकों को आकर्षित करने में राज्य को सफलता मिल रही है।#MPUrbanGrowthConclave
Continue With Google
Comments (0)