पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान जनपदवासियों को ₹284 करोड़ से अधिक की 67 विकास योजनाओं की सौगात दी।इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की:
- नैनीसैनी देवत से कनारी पाभैं तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण।
- कैलीगाड़ पुल से बेस अस्पताल तक सड़क का सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स कार्य।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट का उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण।
- अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मवानी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकरण।
- मूनाकोट (रियांसी) में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना।
- अस्कोट लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य।
- ज्याला मंदिर छाना पाण्डेय में सीसी मार्ग का निर्माण।
- ग्राम चिमुशी में गाड़ देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण।
- चण्डाक–छेड़ा दिगतोली सड़क का सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण।
कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की स्वरोजगारपरक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के चेक वितरित किए गए।मुख्यमंत्री ने जनसमूह के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम भी सुना और कहा कि यह कार्यक्रम जनभागीदारी और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी। राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों के विकास और स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदि कैलाश भ्रमण के बाद क्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है। इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है, जिससे स्थानीय व्यवसायों को नए अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य और शिक्षा में नई पहल
पिथौरागढ़ में ₹750 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हो रहे मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नैनीसैनी हवाई अड्डे को भी ₹450 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
राज्य सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के तहत 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
समारोह में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक डीडीहाट श्री बिशन सिंह चुफाल, मेयर पिथौरागढ़ श्रीमती कल्पना देवलाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने सीमांत सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ किया, जिससे मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, जौलजीबी तथा आठगांव शिलिंग मेले की शुभकामनाएं दीं।
Continue With Google
Comments (0)